राहु केतु के राशि परिवर्तन से इन राशियों की चमकेगी किस्मत


By Amrendra Kumar Yadav30, Oct 2023 01:44 PMjagran.com

राहु-केतु

राहु-केतु को ज्योतिष शास्त्र में मायावी ग्रह कहा जाता है। आज के दिन ये दोनों ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं।

चलते हैं धीमी चाल

राहु-केतु धीमी चाल चलते हैं, ये ग्रह डेढ़ साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आज के दिन राहु का प्रवेश मीन राशि में होगा और केतु का प्रवेश कन्या राशि में होगा।

इन राशियों को होगा लाभ

ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर राशियों पर पड़ता है। ऐसे में राहु-केतु के राशि परिवर्तन से इन राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

मिथुन राशि

इस राशि के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं, वहीं किसी के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों के लिए समय बेहद अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा, आर्थिक रूप से लाभ की संभावना है।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों के लिए भागदौड़ का समय रहेगा। पार्टनर के सहयोग से बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

इस समय आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं और वाहन सुख मिल सकता है।

मीन राशि

परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

पढ़ते रहें

ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM