धार्मिक कार्यों में दीपक का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इसे जलाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
घर में कोई भी काम करते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं होता है।
घर में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। ऐसा करने से देवी-देवता भी प्रसन्न होने लगते हैं।
अक्सर लोग घी के दीपक को जलाकर गलत दिशा में रख देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। घी के दीपक को हमेशा अपनी बाईं तरफ रखना चाहिए।
कई लोग पूजा करते समय दीपक को काफी दूर रख देते हैं। दीपक को हमेशा भगवान के पान रखना चाहिए। इसके साथ ही पूजा के दौरान दीपक नहीं बुझना चाहिए।
अक्सर लोग मनोकामना की पूर्ति के लिए अलग तेल का दीपक जलाते हैं। इसके लिए हमेशा तेल का दीपक जलाना चाहिए।
घी का दीपक देवी-देवताओं के लिए जलाया जाता है। वहीं, आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए।
अगर आप शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का सामना कर रहे हैं तो सरसों के तेल या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे कष्ट दूर होने लगते हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ