अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक मूलांक की अपनी खासियत होती है। इसके जरिए व्यक्ति की पर्सनैलिटी के बारे में बताया जा सकता है।
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो बेहद बहादुर माने जाते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको मूलांक 1 के बारे में बता रहे हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 10 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है।
मूलांक 1 वाले लोगों का व्यक्तित्व बहुत अलग होता है। इनमें दृढ़ निश्चय और नेतृत्त्व करने की क्षमता होती है।
मूलांक 1 वाले लोगों पर हमेशा सूर्य देव की कृपा रहती है। इसके चलते यह लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं।
इस मूलांक के लोग बहुत ईमानदार, स्वाभिमानी, आकर्षक और हर काम करने में निपुण होते हैं।
मूलांक 1 वाले लोग जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती हैं।
यह लोग हर तरह का जोखिम लेने के लिए तैयार रहते हैं। निडर होते हैं। किसी से स्थिति से घबराते नहीं है।
आपका भी मूलांक अगर 1 है, तो आप किसी राजा से कम नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com