शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में आप तेलुगु की पॉपुलर एक्ट्रेस Raashii Khanna के रॉयल डिजाइनर लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
शादी में आप एक्ट्रेस के इस लहंगे को पहनकर महफिल की स्पॉट-लाइट बन सकती हैं। यह फ्लोरल कढ़ाई वाला लहंगा स्लिम गर्ल्स को काफी एलिगेंट लुक देगा। आप मेसी हेयर स्टाइल और डार्क मेकअप के साथ लहंगे को कैरी कर सकती हैं।
लहंगे में कलियों का डिजाइन एक अलग ही खूबसूरती और चमक डाल देता है। लड़कियां भाई की शादी में इस लहंगे को हैवी सिल्वर ज्वेलरी के साथ पहनकर रॉयल लुक ले सकती हैं।
Raashii का यह लहंगा देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। लड़कियां इस लहंगे को शादी में गॉर्जियस लुक लेने के लिए लाइट ज्वेलरी और ब्रेड हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ग्रीन कलर के इस प्रिंटेड लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप शादी में सिंपल और डिसेंट लुक लेने का सोच रही हैं, तो यह क्लासी और अट्रैक्टिव लहंगा आपके लिए परफेक्ट है।
डीप ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस का लहंगा बेहद रायल लुक दे रहा है। आप शादी में सॉफ्ट के साथ-साथ स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो इस लहंगे को बोल्ड आई मेकअप और खूबसूरत हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने इस लहंगे के साथ स्वीटहार्ट ब्लाउज और मांग टिक्का स्टाइल किया है। आप गॉर्जियस लुक लेने के लिए लहंगे के साथ हैवी सिल्वर और व्हाइट कलर की कॉम्बिनेशन ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
यंग गर्ल्स एक्ट्रेस के इस लहंगे को पहनकर शादी में अपनी फिगर को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। साथ ही, सिजलिंग लुक लेने के लिए आप डार्क न्यूड मेकअप के साथ मेसी बन हेयर स्टाइल जरूर ट्राई करें।
यंग गर्ल्स Raashii Khanna के इन खूबसूरत लहंगे को पहनकर अपनी कर्वी फिगर को शादी में फ्लॉन्ट कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@raashiikhanna)