नवरात्रि में पहनें Raashi Khanna की रॉयल सिल्क साड़ियां


By Shradha Upadhyay28, Mar 2024 06:06 PMjagran.com

योद्धा फेम राशि खन्ना

राशि खन्ना साउथ फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि हिंदी सिनेमा भी जलवा दिखा रही हैं। हाल में अभिनेत्री सिद्धार्थ मल्होत्रा संग योद्धा फिल्म में नजर आई हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन

अभिनेत्री इंडस्ट्री में एक्टिंग को लेकर और सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। उनका हर लुक बेहद ग्लैमरस होता है।

राशि सिल्क साड़ियां

बस कुछ दिनों में चैत्र नवरात्र शुरू होने वाले हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस की सिल्क साड़ियों से आइडिया लेकर इन्हें ट्राई कर सकती हैं।

राशि येलो साड़ी

अभिनेत्री का येलो सिल्क साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ बन हेयर स्टाइल बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ ग्रीन सिल्वर स्टोन कुंदन नेकपीस और स्टड इयररिंग पेयर किए हैं।

राशि ग्रीन साड़ी

राशि खन्ना की ग्रीन जरी बॉर्डर डॉट प्रिंट साड़ी नवरात्रि पूजा के लिए बेस्ट है। इसके साथ लांग गोल्डन नेकपीस काफी जंच रहा है।

राशि पर्पल साड़ी

एक्ट्रेस का पर्पल गोल्डन साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज लुक काफी प्रिटी लग रहा है। इसके साथ गोल्डन हैवी नेकपीस कहर ढहा रहा है।

राशि रेड साड़ी

नवरात्रि के लिए राशि की रेड गोल्डन सिल्क साड़ी नूडल स्ट्रैप ब्लाउज अच्छा ऑप्शन है। लाल रंग माता को प्रिय होता है।

राशि पिंक येलो साड़ी

इस येलो और पिंक डबल शेड सिल्क साड़ी में राशि काफी रॉयल अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने डबल लेयर गोल्डन नेकपीस कैरी किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ