कई बार खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से कई बार पेट में गैस बनने लगती है। जिससे आप परेशान हो जाते हैं।
हालांकि कई बार कुछ गलत आदतों की वजह से भी गैस होने लगती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको इन आदतों को बाय-बाय कहना होगा।
बार-बार खाने की आदत से परहेज करें। इस आदत की वजह से आपको गैस से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।
आप जितनी बार खाना और ड्रिंक लेते हैं, उतनी ज्यादा बार आपके पेट में हवा जाती है। इससे पेट में गैस और ब्लोटिंग दोनों होता है।
स्मोकिंग करने से भी आपके पेट में गैस बन सकती है क्योंकि स्मोक करने से पेट में बाहर की हवा जाने लगती है।
अगर आप चाहते हैं कि पेट में किसी प्रकार की गैस न बने, तो ऐसे में भूल से भी स्मोकिंग न करें। इससे आपका पेट एकदम अच्छा रहेगा।
अगर आप सोडा, कोल्ड ड्रिंक या बीयर पीते हैं, तो इससे आपको गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि आप ये ड्रिंक्स न पिएं।
चुइंगम खाने से भी पेट में गैस हो सकती है क्योंकि चुइंगम चबाने के दौरान पेट में हवा जाती है और पेट में सूजन आ जाती है। आज ही ये आदत छोड़ें।
ये बुरी आदत छोड़ने से आपको गैस से राहत मिल सकती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com