सुबह का वक़्त काफी ज्यादा बिजी होता है। क्यूंकि यही समय बच्चों के स्कूल और बड़ों के ऑफिस जाने का होता है। ऐसे में हर किसी को झटपट से तैयार होने वाला नाश्ता चाहिए होता है। तो ऐसे में आज हम आपके लिए सुबह जल्दी से तैयार होने वाले ब्रेकफास्ट लेकर आए हैं।
पोहा एक ऐसा नाश्ता है जो हेल्थी होने के साथ बहुत जल्द बनकर तैयार भी हो जाता है।
सुबह नाश्ते के लिए उपमा एक बेस्ट ब्रेकफास्ट है। जो जल्दी बनकर तैयार होने के साथ काफी लाइट भी होता है।
नमकीन सेवईं या जवे भी झटपट से बनकर तैयार होने वाले नाश्ते में से एक है।
सैंडविच भी आप ऑफिस जाने से पहले या बच्चो को स्कूल में दिया जाने वाला नाश्ता है। जो कि जल्दी बनकर रेडी भी हो जाता है।
बेसन और सूजी का चीला भी काफी नाश्ते के लिए काफी हेल्थी और शानदार होता है।
फ्राई इडली भी ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए या तो आप रात में इडली बनाकर या बची हुई इडली से इसे तुरंत रेडी कर सकती हैं।
अगर आप अंडा खा लेते हैं तो सुबह के समय आमलेट से बेस्ट कोई नाश्ता नहीं है। ये मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाता है।