इन दिनों 'गदर 2' सिनेमाघरों में बवाल मचा रही हैं। फिल्म ने अबतक 263.48 का शानदार कलेक्शन कर लिया है।
वही फिल्म ने वर्ल्डवाइड अबतक 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वही फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। इसके अलावा भी मूवीज 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान महज 6 दिनों के अंदर 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।
प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 भी 11 दिन में 300 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है ने 16 दिनों में 300 करोड़ की कमाई की थी।
आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल ने 13 दिनों में 300 करोड़ का कलेक्शन किया था।
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 ने 11 दिनों में 300 करोड़ का कलेक्शन किया था।