ये हैं Queen of Melody के दिल छू लेने वाले 6 हिट गाने


By Priyam Kumari15, Mar 2025 07:00 PMjagran.com

स्वर कोकिला Lata Mangeshkar

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को क्वीन ऑफ मेलोडी के नाम से भी जाना जाता है। लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज के जादू से करोड़ों लोगों का ढेर सारा प्यार बटोरा।

Lata Mangeshkar के गाने

क्वीन ऑफ मेलोडी के गाने सुनकर लोग मदहोश हो जाया करते थे। आज भी लोग उनके गाने सुनना काफी पसंद करते हैं। चलिए जानते हैं उनके बेहतरीन गानों के बारे में।

Lag Jaa Gale

लता मंगेशकर का सबसे मशहूर गानों में से एक 'लग जा गले' है, जिसे लोग आज भी सुनना खूब पसंद करते हैं। बता दें कि यह गाना फिल्म वो कौन थी का है।

Jab Pyar Kiya To Darna Kya

'प्यार किया तो डरना क्या' गाना फिल्म मुगल इ आजम का है, जिसने इंडस्ट्री में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। लता मंगेशकर का हर एक गाना दर्शक खूब पसंद करते हैं।

Tujhse Naraz Nahin Zindagi

'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' गाना बॉलीवुड फिल्म मासूम का है, जिसे लता मंगेशकर द्वारा गाया गया है। यह उनके हिट गानों में से एक है।

Aaj Phir Jeene Ki Tamanna Hai

लता मंगेशकर के फेमस गानों में से एक 'आज फिर जीने की तमन्ना है' भी है। यह गाना गाइड मूवी का है।

Haye Haye Yeh Majboori

फिल्म रोटी कपड़ा और मकान का गाना 'हाय हाय ये मजबूरी' काफी हिट हुआ था, जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

Zindagi Pyar Ka Geet

लता मंगेशकर का हिट गाना 'जिंदगी प्यार का गीत' सौतन फिल्म का है। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से हर किसी का दिल जीत लिया था।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुडे रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb