यह मूवी रिलीज होने के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दी है। पहले दिन पुष्पा 2 को फैंस का काफी प्यार मिला। आइए जानते हैं कि यह मूवी रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है?
पुष्पा द राइज में अल्लू अर्जुन के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, पुष्पा 2 के रिलीज होने के बाद फैंस अल्लू अर्जुन के किरदार की तारीख कर रहे हैं।
सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार, पुष्पा 2 मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 173.1 करोड़ का कलेक्शन की है। इस मूवी का फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।
पुष्पा 2 पहले दिन जबरदस्त कमाई करके यश की फिल्म केजीएफ 2, प्रभास की कल्कि 2898 एडी और शाह रुख खान की जवान मूवी को का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
पुष्पा 2 के लिए एडवांस बुकिंग 30 नवंबर से शुरू हो गई थी। 5 दिन में इस मूवी के 22 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो गई थी। जिससे मूवी को पहले ही 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस हो गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 मूवी के लिए 300 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। ऐसा करके वह सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए।
यह मूवी 05 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। रिलीज होने के बाद पहले दिन ही पुष्पा 2 को लोगों के बेहद प्यार मिला। इस मूवी को देखने के लिए फैंस में काफी क्रेज है।
इस मूवी में अल्लू अर्जुन ने अहम किरदार निभाया है। वहीं, पुष्पा 2 मूवी में रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, प्रियामणि और प्रकाश राज जैसे कई एक्टर्स भी हैं।
मूवी के कलेक्शन के बारे में जानने समेत एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ