Pushpa 2 Box Office: दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई


By Ashish Mishra07, Dec 2024 11:18 AMjagran.com

Pushpa 2 Movie

इस मूवी के रिलीज होने के पहले दिन से ही फैंस का प्यार मिलने लगा है। आइए जानते हैं कि यह मूवी रिलीज के दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई करने में सफल रही है?

अल्लू अर्जुन

पुष्पा 2 मूवी में अल्लू अर्जुन के किरदार को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं। अल्लू अर्जुन अपने किरदार की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।

Pushpa 2 second day collection

यह मूवी रिलीज होने के दूसरे दिन भी जलवा बिखेरी है। रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2 मूवी दूसरे दिन 90 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है।

Pushpa 2 collection day 1

यह रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2 मूवी पहले दिन 175 करोड़ की कमाई की थी। इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Pushpa 2 worldwide total collection

रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2 मूवी 2 दिन में भी ताबड़तोड़ कमाई करके 400 करोड़ की कलेक्शन कर ली है। हालांकि, मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

हाईएस्ट पेड एक्टर

रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2 मूवी को करने के लिए अल्लू अर्जुन ने 300 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इसके बाद वह सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं।

विलेन का किरदार

पुष्पा 2 मूवी में विलेन का किरदार फहाद फासिल ने निभाया है। इनके परफॉर्मेंस को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इसमें पुष्पा की कहानी है, जो चंदन का तस्करी में लिप्त रहता है।

पुष्पा 2 मूवी कास्ट

इस मूवी में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, प्रियामणि और प्रकाश राज जैसे एक्टर्स ने किरदार निभाया है।

पढ़ते रहें

मूवी के कलेक्शन और रिलीज डेट के बारे में जानने समेत एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ