अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का हर किसी को इंतजार है और जल्द ही एक्टर पुष्पा 2 के साथ शानदार एंट्री भी करने वाले हैं।
पुष्पा 2 अगले साल यानी 2024 में 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।
अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 को नया पोस्टर शेयर किया है जिसके बाद से फैंस की बेसब्री और बढ़ गई है।
वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म भी अगले साल 2024 में रिलीज करने वाले हैं।
जी हां अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन साल 2024 में ही रिलीज होने वाली है, फैंस को इस फिल्म का भी इंतजार है।
रिलीज डेट की बात की जाए तो अजय देवगन की ये फिल्म भी 15 अगस्त 2024 को ही रिलीज होने जा रही है।
रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने कई एक्शन फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन दोनों की सिंघम को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।
अब देखना ये हैं कि बॉक्स ऑफिस पर सिंघम का पंजा चलेगा ये फिर पुष्पा 2 का राज। या फिर किसी एक की रिलीज डेट बदली जाएगी?