हर सब्जी या फल का अपना एक अलग रंग होता है। जिनमें अलग-अलग पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
इन्हीं अलग-अलग रंगों के फूड्स में पर्पल फूड्स भी होते हैं। जिनका सेवन करने से तमाम तरह की बीमारियां दूर होती है।
पर्पल फूड्स उन फलों और सब्जियों को कहा जाता है, जिनका रंग पर्पल यानी बैंगनी होता है। इनमें पर्पल रंग एंथोसायनिन नामक पिग्मेंट के कारण होता है।
एंथोसायनिन एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हार्ट डिजीज, न्यूरोलॉजिकल डिजीज और कैंसर से बचाव में कारगर होता है।
बैंगन, ब्लैक करंट, प्लम, जामुन, काले अंगूर, अंजीर, पर्पल कॉर्न, ब्लैकबेरी, लाल पत्ता गोभी, पर्पल गाजर, पर्पल आलू, पर्पल फूड की लिस्ट में शामिल होते हैं।
पर्पल फूड्स का सेवन करने से धमनियों में इकट्ठा प्लेग साफ होता है और ब्लड सर्कुलेशन आसानी से हो पाता है।
एंथोसायनिन बेहद ही स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर में होने वाले फ्री रेडिकल डैमेज को कम करता है। इस कारण से यह कैंसर के खतरे को कम करता है।
एंथोसायनिन शरीर का ग्लूकोज लेवल मेंटेन करने में मदद करता है, जिस कारण से वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।
पर्पल फूड्स को नियमित रूप से खाने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। इनमें पाया जाने वाला एंथोसायनिन सूजन कम करने में भी मदद करता है।