देसी गर्ल Priyanka Chopra ने बीच में छोड़ी थी पढ़ाई, जानें एजुकेशन


By Akanksha Jain17, Jun 2024 04:03 PMjagran.com

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा को फैंस प्यार से देसी गर्ल भी कहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा की एजुकेशन

प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस की एजुकेशन के बारे में बताएंगे।

प्रियंका चोपड़ा का स्कूल

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शुरुआती शिक्षा मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज लखनऊ और सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज और आर्मी स्कूल से की है।

बदले कई स्कूल

प्रियंका चोपड़ा के पापा अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में डॉक्टर थे, जिसकी वजह से उनकी पोस्टिंग अलग-अलग शहर में होती थी और इसके चलते एक्ट्रेस ने कई स्कूल भी बदले।

अमेरिका से भी की पढ़ाई

आगे की पढ़ाई के लिए एक्ट्रेस अपनी मौसी के घर अमेरिका गई थी। यहां एक्ट्रेस ने लोवा के मैसाचुसेट्स जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी की।

बीच में छोड़ा कॉलेज

12वीं के बाद प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज में साइंस में प्रवेश किया था लेकिन मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता की वजह से बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।

कई भाषाओं का जानकार हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा को कई भाषाओं का ज्ञान हैं। एक्ट्रेस को हिंदी, इंग्लिश के अलावा मराठी, तमिल भाषाएं भी आती है।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी बहुत है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 91 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ