बॉलीवुड की देसी गर्ल और हिट अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फैशन क्वीन भी हैं। डीवा आए दिन अपने लुक्स को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। उनका हर लुक आते ही चंद मिनटों में वायरल होने लगता है।
आज हम आपको अभिनेत्री के बॉडीकॉन गाउन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप हर तरह की पार्टी में पहनकर ग्लैमर का तड़का लगा सकती हैं।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर टोमैटो रेड कलर के बॉडीकॉन गाउन में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें डीवा का कातिलाना लुक देखा जा सकता है।
अभिनेत्री ग्रीन कलर के डीप नेक गाउन में बेहद हॉट लग रही हैं। इसके संग फेदर श्रग लुक को और ज्यादा इनहेंस कर रहा है।
पार्टीज में प्रियंका चोपड़ा का मरमेड स्टाइल गाउन आपको स्टाइलिश लुक देगा। इसमे आप एकदम बार्बी डॉल नजर आएंगी।
नाइट पार्टीज में डीवा के जैसा शिमरी हाई नेक बॉडीकॉन गाउन आपको सिजलिंग लुक देगा। इसमें आपका परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट होगा।
आप चाहे तो एक्ट्रेस के जैसा साटन गाउन भी स्टाइल कर सकती हैं। जो आपके पार्टी लुक को हॉटनेस से भर देगा।
प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद हॉट लग रही हैं। बर्थडे पार्टी में आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।