2024 में इन फिल्मों ने की ताबड़तोड़ कमाई


By Akanksha Jain27, Sep 2024 09:00 AMjagran.com

2024 की बड़ी फिल्में

2024 बॉलीवुड की फिल्मों के लिए बहुत अच्छा रहा है। आज हम आपको इस साल की ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई की है।

स्त्री 2

इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म स्त्री 2 है। इस फिल्म ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

कल्कि 2898 एडी

इस लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म कल्कि 2898 एडी का है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे शानदार कलाकार थे। 

फाइटर

फिल्म फाइटर ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े स्टार्स थे।

शैतान

 फिल्म शैतान गुजराती फिल्म वश की रीमेक है। आर माधवन और अजय देवगन की इस फिल्म ने 213 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। 

गोट : द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द

गोट: द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम फिल्म भी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। थलापति विजय की इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया है।

हनु मैन

इस लिस्ट में फिल्म हनु मैन का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया और इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक बनी है। 

गुंटूर कारम

महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम ने वर्ल्डवाइड 212 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म को भी दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ