अनुष्का सेन ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। आज डीवा कई सीरीज, म्यूजिक वीडियो समेत कोरियन फिल्मों में भी एंट्री कर चुकी हैं।
शानदार अभिनेत्री होने के साथ डीवा अपने फैशन सेंस से भी इंप्रेस करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। उनका हर लुक यंग गर्ल्स रीक्रिएट करती हैं।
आज हम आपको अनुष्का सेन के सूट सेट्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें यंग गर्ल्स कॉलेज में पहनकर सबसे ज्यादा स्टाइलिश दिख सकती हैं।
अभिनेत्री ने हाल में लेवेंडर कलर के अफगानी साटन फैब्रिक सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया हैं। जिसमें वो ब्यूटीफुल लग रही हैं।
कॉलेज के लिए डीवा का डार्क पर्पल यॉक एम्ब्रॉयडरी कॉटन सूट बेस्ट है। ऐसे सूट पहनकर आप कंफर्ट के साथ प्रिटी दिखेंगी।
आजकल ऐसे चिकनकारी शरारा सूट काफी फैशन में चल रहे हैं। ऐसे में यंग गर्ल्स ऑफिस में इन्हें स्टाइल करके जलवा दिखा सकती हैं।
अनुष्का का लाइट कलर प्रिंटेड कॉटन अनारकली सूट भी काफी क्लासी लुक दे रहा है। इसे भी आप ऑफिस में कैरी करके जा सकती हैं।
यदि आपके ऑफिस में कोई फंक्शन है तो आप डीवा की तरह चिकन वर्क प्लाजो सूट पहन सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।