टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक्स से कहर बरपाती नजर आती हैं। उनका हर तस्वीर को देखकर फैंस दीवाने हो जाते हैं।
वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर आउटफिट में प्रियंका का लुक काफी स्टाइलिश होता है। आज हम आपको एक्ट्रेस की कुछ ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप स्टाइल करके सेसी लगेंगी।
प्रियंका थाई हाई स्लिट ड्रेस में काफी बोल्ड और सेसी नजर आ रही हैं। उन्होंने लुक को कंप्लीट करने के लिए पार्टी परफेक्ट मेकअप किया है। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करें।
अगर आप ऑफिस में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही वन शोल्डर ड्रेस कैरी करें। इसके साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है।
भाई की शादी में गॉर्जियस दिखने के लिए हैवी एंब्रॉयडरी लहंगा चुनें। इसके साथ आप क्लासी मेकअप ट्राई कर सकती हैं।
महिलाओं को खास मौके पर साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। अगर आप भी ऑफिस इवेंट या पार्टी के लिए साड़ी की तलाश में हैं, तो ऐसी ऑर्गेंजा साड़ी को कैरी करें। साड़ी के साथ एक्ट्रेस की तरह मेकअप को नॉर्मल ही रखें।
एक्ट्रेस स्टोन वर्क हॉल्टर नेक ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही हैं। आप उनके इस लुक को कॉपी करके महफिल में आग लगा सकती हैं।
प्रियंका ने अपने लुक स्टाइलिश और क्लासी बनाने के लिए क्रॉप शॉर्ट के साथ बॉडीकॉन कैरी किया है। ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने मेकअप लाइट रखा है। आप भी ऐसी ड्रेस को ट्राई करके शानदार लग सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@priyankachaharchoudhary)