प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि उड़ारियां शो में लीड रोल से काफी फेमस हुई। इसके अलावा भी डीवा कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं।
फैंस प्रियंका की एक्टिंग की तरह उनके ग्लैमरस लुक्स पर भी फिदा हैं। उनका हर लुक आते ही इंटरनेट पर वायरल होने लगता है।
आज हम आपको एक्ट्रेस के हॉट समर पार्टी परफेक्ट मेकअप और ड्रेसेज का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप कॉपी करके बोल्डनेस का तड़का लगा सकती हैं।
पिंक कलर की सेक्विन शार्ट ड्रेस मिनिमल ग्लॉसी चीक्स मेकअप में डीवा काफी शानदार नजर आ रही हैं। बर्थडे या कॉकटेल दोनों पार्टी के लिए ये बेस्ट लुक है।
आप अपनी बर्थडे पार्टी में प्रियंका की तरह हैवी वर्क गाउन स्मोकी आई मेकअप से खुद को बोल्ड लुक दे सकती हैं। इसके साथ बन हेयर स्टाइल लुक दिया गया है।
नाइट पार्टीज में एक्ट्रेस के जैसा कट आउट गाउन ग्लॉसी विद विंग आई मेकअप आपके लुक में जान डाल देगा। ये आपके पार्टी के लिए बेस्ट लुक है।
एक्ट्रेस व्हाइट कलर के सिल्वर वर्क स्कर्ट टॉप शिमरी आई शेडो और ब्रेड हेयर स्टाइल में कहर ढहा रही हैं। आप इसे पार्टी लुक के लिए आइडिया ले सकती हैं।
पार्टी में आप प्रियंका की तरह ऑरेंज कलर के प्लेन पेंट वन शोल्डर टॉप एक साथ मैचिंग आईशेडो से खुद को ग्लैमरस बना सकती हैं।