टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस Priya Mani Raj का आज जन्मदिन है। साथ ही, एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचाई रखती हैं। आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस के एथनिक और वेस्टर्न लुक्स पर, जिन्हें देख आपके पति का दिल बहक जाएगा।
रेड और ब्लैक कलर का यह फ्लोरल सूट काफी ट्रेंड में है। एक्ट्रेस इस सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही, एक्ट्रेस के इयररिंग्स लुक में चार चांद लगा रहे है।
वन शोल्डर ऑफ स्टाइल स्लिट गाउन में एक्ट्रेस काफी कमाल की लग रही है। पार्टी और इवेंट्स में यंग गर्ल्स इस आउटफिट को कॉपी कर सकती हैं।
डिसेंट और सिंपल लुक में भी रॉयल दिखने के लिए आप एक्ट्रेस की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, टाइट बन हेयर स्टाइल इसके साथ बेस्ट ऑप्शन है।
एक्ट्रेस ने बन हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप के साथ इस स्टाइलिश बॉडीकॉन ड्रेस को कैरी किया है, जो काफी एलिगेंट लुक दे रही है। आप इसे कर्ली हेयर्स के साथ ट्राई करें।
राउंड नेक डिजाइन वाला यह अनारकली सूट देखने में काफी सुंदर लग रहा है। आप ऑफिस और कॉलेज में सिंपल लुक के लिए इस सूट को ऑक्सीडाइज ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
एक्ट्रेस इस ब्लेयर लुक में काफी बॉसी और रॉयल लग रही है। ब्लू कलर का यह आउटफिट काफी ट्रेंड में है। आप पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक्ट्रेस के लुक को कॉपी करे।
हल्टर नेक ब्लैक शिमरी ड्रेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। बर्थडे पार्टी के लिए यह ड्रेस एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप बोल्ड मेकअप के साथ इसे ट्राई करें।
आप गॉर्जियस लुक और पर्सनैलिटी के लिए एक्ट्रेस के आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@pillumani)