हर खास मौके पर महिलाएं सबसे खूबसूरत और हटके दिखने की चाह रखती हैं। ट्रेडिशनल लुक बिना नेकलेस का अधूरा है।
नेकलेस आपके लुक को कंप्लीट करने साथ ही, ब्यूटीफुल लुक देने का काम करते हैं। महिलाएं आउटफिट के हिसाब से ही नेकलेस सेलेक्ट करती हैं।
नई दुल्हन अक्सर मुंह दिखाई पर परफेक्ट दिखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं। ऐसे में वह इन नेकलेस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।
मुंह दिखाई पर रॉयल लुक के लिए महारानी नेकलेस डिजाइन को लहंगा या साड़ी के साथ कैरी करें। यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
आजकल पर्ल वर्क नेकलेस काफी ट्रेंड में है। इस तरह के डिजाइन हर इंडियन आउटफिट पर जचती है।
ज्यादातर महिलाएं मुंह दिखाई पर गोल्ड ज्वेलरी ही पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी इस तरह के डिजाइन से आइडिया लें।
मुंह दिखाई पर लाइटवेट लहंगा पहन रही हैं, तो लुक को हैवी बनाने के लिए चोकर डायमंड नेकलेस पेयर करें।
साड़ी लुक को शानदार और क्लासी बनाने के लिए ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस काफी ट्रेंड में है। यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।
इन नेकलेस डिजाइन को देसी लुक के लिए कैरी करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram