आजकल कुत्तों के काटने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में कुछ लोग इनकी चपेट में आने से अपनी जान से भी हाथ धो बैठते हैं।
डॉग बाइट से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में कुत्ते के काटने पर घबराएं नहीं, तुरंत ये सावधानियां अपनाएं।
अगर आपको कुत्ते ने काट लिया है, तो काटे गए हिस्से को 10-15 मिनट तक साबुन और साफ पानी से अच्छे से धोएं।
डॉग बाइट के तुरंत ही डॉक्टर की सलाह अनुसार टिटनेस और एंटी-रेबीज इंजेक्शन जरूर लगवाएं।
कुत्ते के काटने के घाव पर एंटीसेप्टिक क्रीम या लोशन जरूर लगाएं ताकि इंफेक्शन न फैले।
घर में किसी को भी कुत्ते ने काट लिया है, तो ज्यादा कसकर पट्टी बांधने से जख्म में कीटाणु पनप सकते हैं।
कुत्ते के काटने पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है, वरना इससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर कुत्ता पालतू है तो उसके व्यवहार और हेल्थ पर ध्यान दें। साथ ही, उससे हमेशा थोड़ी दूरी बनाकर रखें।
इन टिप्स की मदद से घाव पर ध्यान दें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva