शादी से पहले 34 बच्चों की मां बनी थीं ये एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें


By Priyam Kumari04, Jun 2025 11:30 AMjagran.com

एक्ट्रेस ने 34 बच्चों को लिया गोद

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने साल 2009 में अपने 34वें जन्मदिन पर 34 अनाथ लड़कियों को गोद लेकर सबको हैरान कर दिया।

Preity Zinta का करियर

प्रीति जिंटा ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। वह इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उनका हर एक लुक फैंस को खूब पसंद आता है।

Preity Zinta के लुक्स

प्रीति जिंटा काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। वह अपनी अदाओं से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के लुक्स पर।

साड़ी लुक

प्रीति जिंटा पिंक कलर की शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह की साड़ी हर उम्र की महिला पर खूब जचेगी।

ऑफ शोल्डर लुक

एक्ट्रेस वेस्टर्न आउटफिट में भी सेसी नजर आती हैं। इस फोटो में प्रीति ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है, जिसमें वह ग्लैमरस लग रही हैं।

ब्लैक लुक

प्रीति जिंटा ब्लैक कलर की वन शोल्डर ड्रेस में काफी गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने हाई मेसी बन बनाया है।

फ्लावर प्रिंट लुक

गर्मी के मौसम में कूल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही फ्लावर प्रिंट फ्रॉक पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं।

गाउन लुक

प्रीति जिंटा का हर एक लुक फैंस को खूब पसंद आता है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने पिंक गाउन पहना है, जिसमें वह अप्सरा जैसी लग रही हैं।

प्रीति जिंटा ने इन लुक्स को आप भी कॉपी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@realpz)