साउथ और हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। प्रणिता ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
आज हम आपको प्रणिता सुभाष के शानदार लहंगा लुक्स दिखाएंगे, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं और लुक को खास बना सकती हैं।
प्रणिता सुभाष ज्यादातर सिंपल सोबर लहंगा कैरी करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस के इन लुक्स को आप जरूर रिक्रिएट करें।
गर्मी के मौसम में फ्लावर प्रिंटेड आउटफिट काफी ट्रेंड में रहते हैं। आप भी इस तरह का मिरर वर्क फ्लावर प्रिंटेड लहंगा कैरी कर सकती हैं।
रेड कलर के इस लहंगे में एक्ट्रेस बहुत सुंदर लग रहीं हैं। एक्ट्रेस का ये लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।
गर्मी के मौसम में डार्क कलर की जगह लाइट कलर का लहंगा आप कैरी करें। प्रणिता सुभाष का ये लुक काफी वायरल हुआ था।
अगर आपकी शादी होने वाली है और आप ब्राइडल लहंगा सर्च कर रहीं हैं तो आप इस तरह के हैवी वर्क वाले लहंगे को कैरी कर सकती हैं।
लहंगे के साथ साथ आप प्रणिता सुभाष की शानदार चोली डिजाइन को भी कॉपी करें। ये लुक्स हर लड़की पर खूब जचेंगे।