राजघराने की राजकुमारियां हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं


By Shradha Upadhyay15, Mar 2024 02:30 PMjagran.com

बॉलीवुड की राजकुमारियां

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी हसीनाएं हैं। जो राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में ये एक्ट्रेसेज राजकुमारियां हैं और बेहद ऐशो-आराम में पली बड़ी हैं।

भाग्यश्री

इस लिस्ट में पहला नाम 90 के दशक की शानदार अभिनेत्री भाग्यश्री का आता है। जो कि महाराष्ट्र के शाही घराने सांगली से ताल्लुक रखती हैं।

अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी एक नहीं दो बड़े राजघरानों से आती हैं। पहली वो मोहम्मद सालेह अकबर हैदर की पोती हैं। और दूसरा उनके नाना जे. रामेश्वरम वनापर्थी के राजा थे।

सोनल चौहान

जन्नत एक्ट्रेस सोनल चौहान भी बड़े खानदान की बेटी हैं। अभिनेत्री उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के शाही राजपूत परिवार से हैं।

सागरिका घाटके

चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस और क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटके बेहद रॉयल फैमिली से हैं। उनके पिता कागज रॉयल फैमिली से दादी इंदौर के तुकोजीराव होल्कर III की बेटी थीं। इसके अलावा उनका कोल्हापुर के शाहू महाराज से भी ताल्लुक है।

सोहा अली खान

बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान पटौदी नवाबों के शाही परिवार की बेटी हैं। सोहा के दादा इफ्तिखार अली खान पटौदी खानदान के आठवें नवाब थे।

सारा अली खान

सारा अली खान भी नवाबों के परिवार से आती हैं। एक्ट्रेस के दादा मंसूर अली खान भोपाल के नवाब थे।

रिया-रायमा

बॉलीवुड सिस्टर रिया और रायमा सेन भी बेहद शाही परिवार से हैं। उनके पिता त्रिपुरा राजघराने मां बड़ौदा रियासत के राजा सयाजीराव गायकवाड़ की तीसरी बेटी और दादी कूच बिहार की राजकुमारी थीं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ