साड़ी आप चाहे जैसी भी पहन लें यदि उसके साथ ब्लाउज अट्रैक्टिव नहीं होगा तो आपके लुक अच्छा दिख ही नहीं सकता है। ऐसे में आज आपके लिए कुछ बोल्ड ब्लाउज लेकर आए हैं। जिनको आप ट्राई कर सकती हैं।
आजकल ऐसे पर्ल वर्क विद स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज काफी फैशन में चल रहे हैं। ऐसे में आप इनको अपने साड़ी या लहंगे दोनों के संग पेयर कर सकती हैं।
इन दिनों मार्केट में रेडीमेड कई तरह के ब्लाउज मिल रहे हैं। उनमें से एक कट दाना वर्क ब्लाउज भी है। जिसको आप अपनी प्लेन साड़ी के संग स्टाइल कर सकती हैं।
आप भी अपने लहंगे के साथ इस तरह का सिक्विन वर्क ब्लाउज पहन सकती हैं। इस ब्लाउज में आप बेहद हॉट नजर आएंगी।
आजकल लोग ब्लाउज की जगह क्रॉप टॉप भी पहन लेते हैं। ऐसे में आप डीवा के जैसा फ्लोरल प्रिंट ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप भी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
इस फेस्टिव सीजन में आपको बाजारों में तरह-तरह के ब्लाउज मिल जाएंगे। जिसमें से आप भी ऐसा मिरर वर्क स्ट्रैपी ब्लाउज को लहंगे के संग कैरी कर सकती हैं।
अभिनेत्री का सिंपल सोबर गोल्डन स्लीवलेस ब्लाउज भी बेहद शानदार लुक दे रहा है। ऐसे ब्लाउज आपको कई रंगों में आसानी से मिल जाएंगे।
प्रज्ञा ने ग्रीन लहंगे के साथ बिकिनी कट शिमरी विद थ्रेड वर्क चोली से खुद को स्टाइलिश लुक दिया है। आप भी इसे अपना लुक बना सकती हैं।