टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने टीवी की अनुपमा के किरदार से आज घर-घर में अपनी खास पहचान बना ली है। डीवा एक्टिंग के साथ फैशन को लेकर भी छाई रहती हैं।
आज हम आपको अनुपमा के ट्रेंडी नेकपीस का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप अपने साड़ी या लहंगे के संग पेयर करके खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।
आप रुपाली गांगुली के जैसा सिंपल सोबर और अट्रैक्टिव पर्ल विद स्टोन चोकर नेकपीस ट्राई कर सकती हैं। ये आपको एकदम डिसेंट लुक देगा।
अभिनेत्री ने ग्रीन और रेड कंट्रास्ट साड़ी के साथ पेंडेंट वाला कुंदन विद स्टोन नेकपीस पहना हुआ है। जिसमें उनका लुक शानदार लग रहा है।
एक्ट्रेस ने स्काई ब्लू कलर की शिमरी वर्क साड़ी के साथ सिल्वर नग वाला मैचिंग स्टोन हैवी नेकपीस स्टाइल किया है। जो आपके करवाचौथ लुक में चार चांद लगा देगा।
रुपाली ने गोल्डन कलर की साड़ी के साथ हैवी गोल्डन नेकपीस पेयर किया हुआ है। जिसमें वो एकदम महारानी लग रही हैं।
आप अनुपमा की तरह स्लीक का अमेरिकन डायमंड नेकपीस भी इस करवाचौथ पर ट्राई कर सकती हैं। ये सिंपल दिखने के साथ आपको यूनिक लुक देगा।
इस तरह का गोल्डन पेंडेंट नेकपीस साड़ी और लहंगों के साथ ट्रेडिशनल लुक देगा। ऐसे नेकपीस काफी गॉर्जियस लुक देते हैं।