अनार और पपीता का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए है वरदान


By Amrendra Kumar Yadav25, Mar 2024 10:06 AMjagran.com

फल हैं बहुत फायदेमंद

फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, इनके सेवन से शरीर को जरूरी ऊर्जा मिलती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

अनार और पपीता

अनार में विटामिन-सी, आयरन, पोटैशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। पपीता में फाइबर, विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

हेल्दी है अनार और पपीता का कॉम्बिनेशन

अनार और पपीता दोनों को साथ खाने से कई फायदे मिलते हैं, इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। इनका सेवन करने से माइंड भी फ्रेश रहता है।

मल्टीविटामिन का करते हैं काम

पपीता और अनार का साथ में सेवन करने पर ये मल्टीविटामिन का काम करते हैं। इनका सेवन साथ में करने पर सूजन कम होती है।

एनीमिया से बचाव

इन दोनों का कॉम्बिनेशन एनीमिया की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है, इनका सेवन साथ में करने पर शरीर में खून की कमी नहीं होती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अनार और पपीता का सेवन साथ में करने पर इम्यूनिटी मजबूत होती है, इससे संक्रामक रोगों से बचाव होता है। इसके अलावा इनके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

पाचन रहता है दुरुस्त

पपीते में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और कब्ज आदि की शिकायत दूर होती है।

अल्जाइमर से होता है बचाव

इनके सेवन से कई बीमारियों से बचाव होता है, इसमें पाए जाने वाले तत्व दिमाग की सेल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति होती है और अन्य छोटी बीमारियों से बचाव होता है।

अनार और पपीता का सेवन करने से शरीर को ये लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com