टेस्ट क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सर्वाधिक चौके


By Amrendra Kumar Yadav30, Jul 2024 03:09 PMjagran.com

टेस्ट क्रिकेट है सबसे लंबा फॉर्मेट

क्रिकेट का सबसे पुराना और लंबा चलने वाला फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट है। इस फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए हैं, जिनके नाम बेहतरीन रिकॉर्ड दर्ज हैं।

सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

ऐसे में उन खिलाड़ियों की बात करेंगे, जिन्होंने इस फॉर्मेट में सबसे अधिक चौके लगाए हैं। इन खिलाड़ियों का नाम क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम पहले स्थान पर है। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 2058 चौके लगाए हैं। कोई भी खिलाड़ी सचिन के आस-पास नहीं है।

राहुल द्रविड़ हैं दूसरे स्थान पर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक चौके लगाने के मामले में राहुल द्रविड़ दूसरे स्थान पर हैं। द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 1654 चौके लगाए हैं।

ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के बेहतरीन बल्लेबाज ब्रायन लारा इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। लारा ने अपने टेस्ट करियर में 1559 चौके लगाए हैं।

रिकी पोंटिंग

इस लिस्ट में आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का नाम चौथे स्थान पर है। पोंंटिंग ने अपने टेस्ट करियर में 1509 चौके लगाए हैं।

कुमार संगकारा

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के बल्लेबाज इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं। संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 1491 चौके लगाए हैं।

जैक कैलिस

साउथ अफ्रीका के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक कैलिस इस लिस्ट में छठा स्थान रखते हैं। कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट में 1488 चौके लगाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने सर्वाधिक चौके जड़े हैं। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com