नवग्रहों की शांति के लिए लगाएं ये पौधे, आएगी खुशहाली


By Amrendra Kumar Yadav04, Aug 2024 12:30 PMjagran.com

पेड़-पौधों का अत्यधिक महत्व

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का अत्यधिक महत्व होता है। पौधों को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर सजाने के लिए लगाते हैं पौधे

लोग घरों में सजावट के लिए पौधे लगाते हैं। वहीं, कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें घर में लगाने से ग्रहों के दुष्प्रभाव से छुटकारा मिलता है।

शमी का पौधा लगाएं

शमी का पौधा शनि देव को बहुत प्रिय होता है। ऐसे में घर में यह पौधा लगाने से घर में खुशहाली आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सूर्य और चंद्रमा की मजबूती

सूर्य की मजबूती के लिए मदार का पौधा लगाएं। वहीं, चंद्र देव मन के कारक होते हैं। चंद्र दोष को दूर करने के लिए पलाश का पौधा लगाना चाहिए।

राहु-केतु की शांति

राहु ग्रह की शांति के लिए चंदन का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। यह पौधा लगाने से राहु का दुष्प्रभाव कम होता है। केतु के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए कुश का पौधा लगाना चाहिए।

गुरु ग्रह की मजबूती

कुंडली में गुरु ग्रह का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए पीपल का पेड़ लगा सकते हैं और रोजाना इसमें जल अर्पित करें।

वाणी और बुद्धि के कारक बुध ग्रह

बुध ग्रह को वाणी और बुद्धि का कारक माना गया है। इनकी मजबूती के लिए अपामार्ग का पौधा लगाएं। ऐसा करने से बुद्धि और तर्कशीलता का विकास होता है।

मंगल और शुक्र की मजबूती

कुंडली में मंगल की स्थिति को मजबूत करने के लिए शिशिर का पौधा लगाना चाहिए और शुक्र की मजबूती के लिए गूलर का पेड़ लगाना चाहिए।

ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए इन पेड़ों की पूजा करनी चाहिए। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com