हिंदू धर्म शास्त्र के हिसाब से अगर बात करें, तो कुछ पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। ये पौधे घर को शुद्ध करने के साथ साथ तमाम तरह की परेशानियों को दूर करने का सबब भी बनते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप घर में लगाते हैं, तो इससे आपके घर में खुशहाली आ सकती है। आइए इन पौधों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
घर में खुशहाली बनी रहे और परिवार के सदस्यों के बीच कभी प्रेम कम न हो, तो इसके लिए आपको घर में बांस का पौधा लगाना चाहिए। इस पौधे में मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण का वास माना जाता है।
जो जातक अपने घर में बांस का पौधा लगाते हैं, तो इससे उन्हें कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिल सकती है। हालांकि, आपको बांस का पौधा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
घर में शमी का पौधा लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बन सकते हैं। इसके अलावा आपकी बंद किस्मत का ताला भी धीरे-धीरे खुल सकता है।
घर में शमी का पौधा लगाते समय इसकी दिशा का विशेष ध्यान रखें। गलत दिशा में कोई न कोई अनहोनी हो सकती है। ऐसे में आपको इसे घर की पूर्व दिशा या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन में आगमन हो और धन की तिजोरी पैसों से भरी रहे, तो इसके लिए आपको अपने घर में मनी प्लांट लगाना चाहिए। जल्द ही रिजल्ट आपके सामने होगा।
हालांकि, आपको घर में मनी प्लांट लगाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इसे किस दिशा में लगा रहे हैं। ऐसे में आपको मनी प्लांट घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com