हिंदू धर्म में कुछ पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। इनमें केले का पौधा भी शामिल है। केले के पौधे में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसे में आपको केले के पौधे की पूजा करनी चाहिए।
आज हम आपको घर में केले का पौधा लगाने की दिशा के बारे में बताएंगे, ताकि आपके जीवन में खुशहाली आ सके। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आपको केले का पौधा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। यह दिशा काफी शुभ मानी जाती है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। दिन-रात तरक्की भी हो सकती है।
व्यक्ति की दिन रात-तरक्की होने के साथ-साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है। परिवार पर आई मुसीबत भी टल सकती है।
केले का पौधा कभी भी दक्षिण, पश्चिम और आग्नेय कोण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके परिवार पर कोई न कोई मुसीबत आ सकती है। आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं।
अगर आप केले का पौधा लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको गुरुवार और पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा किसी अन्य दिन केले का पौधा नहीं लगाना चाहिए।
केले के पौधे के पास कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा केले के पौधे में रोजाना जल दें। आपको केले के पौधे के पास साफ-सफाई रखनी चाहिए।
धन संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए आपको गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ लेकर उसे गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए और इस तिजोरी में रखनी चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com