गिफ्ट में ये चीजें देने से रिश्तों में आ सकती हैं दूरियां


By Farhan Khan25, Nov 2025 06:28 PMjagran.com

गिफ्ट से जुड़े नियम

हिंदू धर्म में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीजों के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। अगर आप किसी को गिफ्ट दे रहे हैं, तो इसके लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं।

गिफ्ट में न दें ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको गिफ्ट में देने से बचना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

कैंची न दें

आपको कभी भी किसी को गिफ्ट में कैंची नहीं देनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके और सामने वाले के रिश्ते में खटास आ सकती है। रिश्तों में प्रेम बना रहें, इसके लिए कैंची न दें।

चाकू गिफ्ट न करें

अगर आपकी किसी लड़ाई जा रही है और आप उसे खुश करने या मनाने के लिए उसके जन्मदिन पर चाकू गिफ्ट करने जा रहा हैं, तो आप रुक जाना चाहिए। यह गिफ्ट बेहद शुभ माना जाता है।

घड़ी देने से बचें

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे और धीरे धीरे नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो जाए, तो इसके लिए आपको कभी भी किसी को घड़ी नहीं देनी चाहिए। घड़ी वस्तु के हिसाब से गिफ्ट के तौर पर ठीक नहीं मानी जाती।

पर्स देना ठीक नहीं

अगर आपको लगता है कि पर्स किसी को गिफ्ट में देने के लिए एकदम बढ़िया चीज है, तो ऐसे में आपको रुक जाना चाहिए। हिंदू धर्म के हिसाब से यह गिफ्ट ठीक नहीं है। इससे आपको धन की हानि हो सकती है।

काले रंग के कपड़े गिफ्ट करने से बचें

काले रंग के कपड़े किसी को गिफ्ट करने का मतलब है कि आपके अच्छे दिन समाप्त हो सकते हैं और बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। परिवार के साथ भी कोई न कोई अनहोनी घट सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com