बांस का पौधा इस दिशा में लगाने से सोने की तरह चमक जाएगी किस्मत


By Farhan Khan09, Oct 2025 06:16 PMjagran.com

बांस का पौधा

हिंदू धर्म शास्त्र में कुछ पेड़ पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। इनमें बांस का पौधा भी शामिल है। कहा जाता है कि बांस के पौधे में मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण का वास माना जाता है।

बांस का पौधा लगाने की दिशा

आज हम आपको घर में बांस का पौधा लगाने की दिशा के बारे में बताएंगे, ताकि आपकी किस्मत सोने की तरह चमक सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

बांस का पौधा लगाने से क्या होता है?

बांस के पौधे के बारे में अगर हम बात करें, तो यह पौधा जीवन में सकारात्मकता और उन्नति लेकर आता है। ऐसे में आपको अपने घर में या ऑफिस में यह पौधा जरूर लगाना चाहिए।

घर में धन का आगमन

बांस का पौधा पृथ्वी, अग्नि, वायु, जल और लकड़ी का प्रतिनिधित्व करता है। इसे घर में लगाने से कई प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं और घर में धन का आगमन होता है।

पूरब दिशा में लगाएं बांस का पौधा

अगर आप अपने घर या ऑफिस में बांस का पौधा लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पूरब दिशा का चयन करना चाहिए। इस दिशा में देवी-देवता का वास माना जाता है।

बिगड़े काम बनना

जो जातक बांस का पौधा पूरब दिशा में लगाते हैं, तो इससे उनके बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं। लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति भी होने लगती है।

होगी दिन-रात तरक्की

अटके धन की प्राप्ति के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। इसके अलावा धीरे-धीरे आपकी दिन-रात तरक्की भी हो सकती है।

खिड़की के पास बांस का पौधा न रखें

आपको बांस का पौधा लगाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसे खिड़की के पास नहीं रखें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। आप कंगाल हो सकते हैं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com