बेडरूम में ये पौधे लगाने से पति-पत्नी के बीच बढ़ता है प्रेम


By Farhan Khan01, Oct 2024 06:27 PMjagran.com

बेडरूम में पॉजिटिव माहौल होना  

वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहे, इसके लिए जरूरी है कि बेडरूम में सकारात्मक माहौल हो।

हसबैंड-वाइफ के बीच अनबन होना

वहीं बेडरूम में सकारात्मक माहौल न होने से पति-पत्नी के बीच अनबन के साथ-साथ वाद-विवाद की स्थिति बनती है।

पेड़-पौधों का विशेष महत्व

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे के महत्व के बारे में बताया गया है। जिसे घर पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

बेडरूम में रखें ये प्लांट्स

आज हम आपको कुछ ऐसे इंडोर प्लांट्स के बारे में बताया गया है, जिन्हें बेडरूम में रखने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।

लैवेंडर प्लांट

पति-पत्नी अपने कमरे में लैवेंडर का पौधा जरूर लगाना चाहिए। यह पौधा आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम भर देगा।

बेड साइड टेबल रखें लैवेंडर प्लांट  

वास्तु शास्त्र के अनुसार लैवेंडर प्लांट को पलंग के किनारे या बेड साइड टेबल पर भी रखा जा सकता है।  

लिली प्लांट

आप बेडरूम में लिली प्लांट रख सकते हैं। लिली प्लांट होने से सुख, समृद्धि और शांति बढ़ती है। साथ ही अनिद्रा की समस्या को भी दूर होती है।

मनी प्लांट

अगर आप घर में सकारात्मकता चाहते हैं, तो ऐसे में बेडरूम में मनी प्लांट का पौधा जरूर रखें। इस प्लांट को किसी कोने वाले स्थान पर रखें।

बेडरूम में ये प्लांट्स रखने से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com