Feng Shui: घर में लगाएं ये 5 पौधे, हो जाएंगे मालामाल


By Amrendra Kumar Yadav16, Feb 2024 06:09 PMjagran.com

फेंग शुई टिप्स

फेंग शुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है, इसमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कैसे हो, इसके बारे में बताया जाता है। फेंग शुई की टिप्स को अपनाकर जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

घर में लगाएं ये पौधे

फेंग शुई में कुछ पौधों का विशेष महत्व है, इन पौधों को घर में लगाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

घर में लगाएं बांस का पौधा

फेंग शुई की टिप्स के अनुसार, घर में बांस का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इस पौधे को घर में लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पीस लिली लगाने से मिलती है तरक्की

घर में पीस लिली लगाने से आर्थिक रूप से तरक्की होती है, इस पौधे को घर या फिर ऑफिस में भी लगा सकते हैं। इसे घर में लगाने से तरक्की के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

मनी प्लांट है धन का पौधा

मनी प्लांट को धन का पौधा कहा जाता है, इसे घर में लगाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। फेंग शुई में मनी प्लांट का बहुत महत्व है, इसे घर में लगाने से आर्थिक रूप से तरक्की होती है।

तुलसी का पौधा जरूर लगाएं

तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का निवास माना जाता है, इसे घर में लगाने और पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि के मार्ग खोलती हैं। रोजाना इस पौधे के सामने घी का दीपक जलाने से तरक्की होती है।

जेड प्लांट है बहुत शुभ

फेंग शुई के मुताबिक, यह पौधा घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है, इसे घर में लगाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और पॉजिटिविटी का संचार होता है।

फेंग शुई में इन पौधों का विशेष महत्व है, इन्हें घर में लगाने से आर्थिक रूप से तरक्की होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM