घर में लगाएं गुड़हल, मिलेंगी अपार खुशियां


By Amrendra Kumar Yadav19, May 2024 05:03 PMjagran.com

पेड़-पौधों का विशेष महत्व

पेड़-पौधोें का विशेष महत्व है, ज्योतिष शास्त्र में भी कुछ पौधों के बारे में बताया गया है जिनको घर में लगाने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

गुड़हल का पौधा

गुड़हल का पौधा एक ऐसा ही पौधा है, जिसका ज्योतिष में विशेष स्थान है। इसे घर में लगाने से परेशानियां दूर होती हैं। इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए।

माता लक्ष्मी को प्रिय है ये फूल

गुड़हल का फूल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है, इसे लगाते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

किस दिशा में लगाएं पौधा?

गुड़हल का पौधा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए, इस दिशा में पौधा लगाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

आर्थिक तंगी होती है दूर

गुड़हल का पौधा घर में सही दिशा में लगाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और परिवार पर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

पूजा घर में लगाएं पौधा

गुड़हल का पौधा पूजा घर में लगाना चाहिए, पूजा घर में यह पौधा लगाने से घर में किसी को कोई रोग नहीं होता है।

आती है पॉजिटिविटी

गुड़हल का पौधा घर में लगाने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है। इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक रूप से भी तरक्की मिलती है।

कब लगाएं यह पौधा?

गुड़हल का पौधा शुक्रवार के दिन लगाना चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

गुड़हल का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM