तुलसी के इन उपायों से मिलेगी तरक्की


By Amrendra Kumar Yadav13, May 2024 01:52 PMjagran.com

तुलसी है पूजनीय पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी पूजा बहुत पूजनीय माना गया है, हर घर में यह पौधा पाया जाता है और इसकी पूजा की जाती है। रोजाना इसमें जल अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

माता लक्ष्मी का होता है वास

तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है, इसलिए तुलसी माता की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

परेशानियों से मिलता है छुटकारा

तुलसी का पौधा घर में लगाने से और रोज उसकी पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने से सारी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

हल्दी और जल अर्पित करें

तुलसी के पौधे में हल्दी और जल अर्पित करें, इस उपाय को करने से माता तुलसी अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मांगे, ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

माता तुलसी को अर्पित करें श्रृंगार सामग्री

वहीं माता तुलसी को श्रृंगार सामग्री अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाएं।

आर्थिक रूप से तरक्की

अगर आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए तुलसी के पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर कपड़े में रखें। ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है।

बिजनेस में मिलती है सफलता

बिजनेस के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए रोजाना सुबह शाम तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और तुलसी की पूजा करें।

करियर में तरक्की

तुलसी की पूजा रोजाना करने से करियर में सफलता प्राप्त होती है, इसके लिए तुलसी में रोज सुबह जल अर्पित करें और माता तुलसी से आशीर्वाद की कामना करें।

तुलसी से जुड़े ये उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और कष्ट से छुटकारा मिलता है, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com