पेड़-पौधे हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं, हिंदू धर्म में कुछ पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। ये आपकी बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें राशि के अनुसार लगाने से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर आपकी राशि मेष है, तो आपको आम, अनार, आंवला, नीम, बरगद, गूलर या गुड़हल के पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इससे आपकी किस्मत का सितारा चमक सकता है।
वृषभ राशि के जातकों को मोगरा, चमेली, पलाश के पेड़ और अशोक आदि का पेड़ लगाना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो सकती है।
मिथुन राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं। इस राशि के लोगों को तुलसी, शीशम, आम, कटहल, अंगूर, बेल, अपामार्ग और गुलाब के पेड़-पौधे लगाना फलदायी होता है।
साल, कटहल, रोतांग और पाम का पौधा धनु राशि के लिए बेस्ट माना जाता है। इससे इन राशि के जीवन में बहार आएगी। घर में धन का आगमन होगा।
कन्या राशि के लोगों को चमेली और बेल पत्ते के पौधे लगाने चाहिए। ये पौधे को आपको काफी पॉजिटिव परिणाम देते हैं और आपको लाभ प्राप्त करवाते हैं।
तुला राशि वालों के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को अर्जुन और नागकेशर का पौधा लगाना चाहिए। इससे आपके दांपत्य संबंधों में मिठास रहती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com