हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 29 जुलाई को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।
आज हम आपको उन कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें नाग पंचमी पर करने से आपके घर में समृद्धि आ सकती है। आइए इन कामों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप नाग पंचमी के दिन गरीबों को अपनी क्षमता के अनुसार दान करते हैं, तो इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है। कुछ ही दिनों में आपको रिजल्ट नजर आ जाएगा।
जीवन की सभी परेशानियों का खात्मा करने के लिए आपको नागपंचमी पूजन मंत्र का जाप करना चाहिए। सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था येन्तरे दिवि संस्थिता।। ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:। ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।
नाग पंचमी के अवसर पर तीर्थराज प्रयाग में पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध करें। यह उपाय करने से कालसर्प दोष से निजात मिल सकती है।
नागपंचमी के दिन चूल्हे पर खाना बनाने के लिए तवा और लोहे की कढ़ाही का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे आपके जीवन में अपशगुन हो सकता है।
नाग पंचमी के दिन भूल से भी सांप को नहीं मारना चाहिए। अगर सांप को नुकसान पहुंचाते हैं, तो इससे परिवार पर संकट आ सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com