श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार इस साल 26 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं शिव-पार्वती की विधि विधान से पूजा और व्रत करती हैं।
हरियाली तीज का व्रत रखने से शिवजी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। इसके चलते घर में खुशियों की बरसात होती है। धीरे-धीरे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनसे शिव जी का अभिषेक करने से आपकी किस्मत पलट जाएगी। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
जो जातक हरियाली तीज के दिन शुद्ध घी या दही से देवों के देव महादेव का अभिषेक करते हैं, तो इससे व्यक्ति के घर में धीरे-धीरे धन का आगमन होने लगता है।
घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें। यह उपाय करने से जल्द आपका काम बन जाएगा।
मनचाही मुराद को पूरा करने के लिए हरियाली तीज के दिन गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।
अगर आप दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता चाहती हैं, तो हरियाली तीज के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि जब आप इन चीजों से शिव जी का अभिषेक कर रहे हो, तो आपके मन में किसी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com