अक्टूबर के महीने में मौसम काफी सुहावना हो जाता है। ट्रैवल करने के लिए यह महीना बिल्कुल परफेक्ट हो सकता है।
अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो अक्टूबर के मौसम में इन जगहों पर घूमने का प्लान जरूर बना सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानें।
जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। अक्टूबर में जयपुर का मौसम बेहद सुहावना होता है।
जयपुर में आप हवा महल, आमेर किला, जल महल, और सिटी पैलेस जैसी कई ऐतिहासिक स्थलों देख सकते हैं।
आप यहां लोकल बाजारों में शॉपिंग करने और राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। जयपुर मार्केट भी जा सकते हैं।
अक्टूबर में आगरा का मौसम भी बहुत अच्छा होता है। यहां आप ताजमहल के अलावा आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी जा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली में अक्टूबर में घूमने का मजा ही अलग होता है। इस दौरान यहां का मौसम काफी ठंडा होता है।
मनाली में आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, और रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं।
आपको अक्टूबर के महीने में इन जगहों को जरूर विजिट करना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com