चीन और भारत के बीच हुई झड़प के बाद तवांग एक बार फिर चर्चा में है।
तवांग, अरुणाचल प्रदेश में आता है। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद होने की वजह से यह जगह काफी चर्चा में रहती है।
तवांग बेहद ही खूबसूरत है, यह अपनी खूबसूरती और बौद्ध मठों के कारण भी जाना जाता है।
तवांग के खूबसूरत पहाड़ और बर्फीली वादियां आपका मन मोह लेंगी।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्य आकर्षण केंद्र में तवांग मठ शामिल है, जो एशिया का सबसे बड़ा मठ है।
यह मठ समुद्र तल से लगभग 3,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
तवांग में कई सारी झीलें पाई जाती हैं, जो इसे और अधिक आकर्षक बनाती हैं।