रात में जन्नत बन जाती हैं दिल्ली की ये जगहें


By Akanksha Jain25, Apr 2024 09:00 AMjagran.com

रात में घूमें दिल्ली की ये जगहें

अगर आप दिल्ली में रहते हैं या फिर दिल्ली घूमने आए हैं तो आप रात में इन जगहों का आनंद लेना ना भूलें। दिल्ली में कई घूमने की जगहें हैं लेकिन ये जगहें रात में जन्नत बन जाती हैं।

कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस का नाम तो आपने सुना ही होगा। यहां आपको कई कैफे, क्लब और घूमने का आनंद मिलेगा।

बंगला साहिब

अगर आप गुरुद्वारा जाना चाहते हैं तो कनॉट प्लेस में स्थित बंगला साहेब जाना ना भूलें। यहां रात में आपको शांति और सुकुन मिलेगा।

अक्षरधाम

वैसे तो अक्षरधाम की एंट्री 6:30 पर बंद हो जाती है, लेकिन यहां लेजर लाइट शो देर तक चलता है। आप रात में समय में इसका भी आनंद ले सकते हैं।

इंडिया गेट

रात में इंडिया गेट की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। आप दिन में भी इंडिया गेट जा सकते हैं लेकिन रात में इसका नजारा बहुत सुंदर लगता है।

कुतुब मीनार

रात के समय में आप कुतुब मीनार भी जा सकते हैं। कुतुब मीनार में भी लेजर लाइट शो होता है और आस-पास में कई शानदार कैफे भी हैं।

दिल्ली के नाइट क्लब

इन सब के अलावा दिल्ली के नाइट क्लब भी काफी ज्यादा पॉपुलर है। आप दिल्ली में रात में नाइट क्लब का भी मजा ले सकते हैं।

लोटस टेंपल

आप लोटस टेंपल भी रात में घूम सकते हैं। लोटस टेंपल का नजारा रात में और ज्यादा खूबसूरत लगता है।

इसी तरह की और खबरे पढ़ने के लिए आप jagran.com पर विजिट कर सकते हैं।

सुबह जल्दी उठने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स