गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस दौरान लोगों का लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल चुका है। लोग अपनी डाइट में ठंडी चीजें शामिल कर रहे हैं। वहीं, कुछ घूमने निकल गए हैं।
अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में आपकी इन बर्फीली जगहों पर जरूर जाना चाहिए। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें।
आप सिक्किम में स्थित युमथांग वैली विजिट कर सकते हैं। यहां आपको बर्फ की मोटी चादर देखने को मिलेगी। युमथांग वैली में मौजूद रंग बिरंगे फूल आपका दिन यादगार बना देंगे।
गर्मी में आप रोहतांग दर्रा विजिट कर सकते हैं। यह जगह हिमाचल प्रदेश में स्थित है। रोहतांग दर्रा में आप स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और स्नो बाइकिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं।
तवांग मई के महीने में बर्फ की चादर से ढकने के बाद बेहद खूबसूरत नजर आता है। यहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।
गर्मी के मौसम में आपको एक बार उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशन औली आ सकते हैं। यहां टूरिस्ट्स स्कीइंग करने हर साल भारी संख्या में आते हैं।
गर्मी में आप कश्मीर भी घूमने जा सकते हैं। यहां खूबसूरत वादियां, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और घाटियों के बीच बहती झीलें आपको दिन को शानदार बना सकते हैं।
आप रानीखेत विजिट कर सकते हैं। यह उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित एक छोटा सा खूबसूरत शहर है। इस शहर का वातावरण बेहद शांत रहता है। यहां मौजूद देवदार पेड़ बेहद अच्छे लगते हैं।
गर्मी में ये 5 बर्फीली जगहें जरूर घूमें। आपको जन्नत जैसा अनुभव होगा। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com