गर्मियों में खाली पेट डेली खाएं ये 5 फल, बनी रहेगी ताजगी


By Priyam Kumari14, May 2025 07:00 AMjagran.com

गर्मियों में कैसे रहें हाइड्रेटेड?

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। तेज धूप के कारण पानी की कमी और शरीर में शक्ति की कमी महसूस हो सकती है।

गर्मियों में फल खाने के फायदे

इस मौसम के आते ही बाजार में ढेर सारे फल नजर आने लगते हैं, जो पेट का खास ध्यान रखती है और शरीर को ताजगी प्रदान करते हैं।

खाली पेट कौन से फल खाएं?

अगर आप इस मौसम में बिना डॉक्टर के पास जाए इम्युनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट इन फलों को जरूर खाएं।

तरबूज - Watermelon

गर्मियों में तरबूज को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट तरबूज का सेवन करते हैं, तो हीट स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

पपीता - Papaya

गर्मी के दिनों में पपीता खाना पाचन के लिए बेहतरीन है। यह खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है। साथ ही, लिवर के लिए भी यह फायदेमंद है।

आम - Mango

गर्मियों में आम खाना हर किसी को पसंद होता है। यह फलों का राजा होता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो पाचन तंत्र और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

सेब - Apple

सेब खाने की सलाह तो डॉक्टर भी देते हैं, लेकिन यह गर्मियों के लिए बेस्ट है। रोजाना सुबह खाली पेट इसके सेवन से थकान और कमजोरी दूर होती है।

खरबूजा - Muskmelon

खरबूजा में मौजूद विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर शरीर की थकान को दूर करता है और शरीर में पानी की कमी से बचाता है।

इन फलों का रोज सुबह खाली पेट खाकर सेहत का खास ख्याल रख सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva