एडवेंचर के शौकीनों के लिए भारत की खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश है, जहां कई बढ़िया जगह है जिन्हें आप एडवेंचर का एक्सपीरियंस लेने के लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी हैं।
अगर आपको एडवेंचर करने का शोक है। साथ ही, आपको ऊंचाइयों से भी डर नहीं लगता तो मनाली और धर्मशाला में होने वाली रॉक क्लाइंबिंग को ट्राई कर सकते हैं।
आजकल लोगों में रिवर राफ्टिंग करने का अलग ही क्रेज आ रहा है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो कुल्लू और मनाली आपके लिए बेस्ट जगह है।
पहाड़ों पर स्कीइंग करने में एक अलग ही मजा आता है। अगर आप भी स्कीइंग करने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं, तो सोलंग वैली और कुफरी बेस्ट जगह है।
अगर आपको बाइकिंग करना पसंद हैं, तो स्पीति वैली और शिमला आपके लिए बेस्ट जगह है। आप इन जगहों को दोस्तों के साथ ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर बाइकिंग करने के लिए जा सकते हैं।
आप दोस्तों के साथ ट्रिप की प्लानिंग कर रहे है, तो एक बार हिमाचल प्रदेश की फेमस जगह मनाली जरूर जाएं। यहां आपको पैराग्लाइडिंग करने में भी मजा आएगा।
अगर आप दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश जाने का सोच रहें हैं, तो आप कांगड़ा जिले में स्थित बीड़ बिलिंग कर सकते हैं। यहां आपको नेचर की खूबसूरती देखने को मिलेगी।
आप दोस्तों और फैमिली के साथ पहाड़ो पर घूमने के लिए प्लान बना रहे, तो इन जगहों पर जरूर जाएं। ऐसी और जगहों के बारे में जानकारी लेने के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik