कुबेर को धन-धान्य और समृद्धि का देवता माना जाता हैं। जिन जातकों पर कुबेर देवता का आशीर्वाद बना रहता है, तो इससे उनके घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती और खुशहाली आती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर की उत्तर दिशा में रखने से कुबेर देव प्रसन्न हो सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप घर की उत्तर दिशा में धन की तिजोरी रखते हैं, तो इससे न केवल कुबेर देव प्रसन्न होते हैं, बल्कि धीरे-धीरे आपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
अपने घर की उत्तर दिशा में नदी के झरने वाली कोई तस्वीर लगाते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होगा।
घर की उत्तर दिशा में एक्वेरियम रखने से व्यक्ति की बंद किस्मत का ताला खुल जाता है और इसके चलते व्यक्ति के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं।
घर की उत्तर दिशा में पानी का फव्वारा लगवाने से परिवार संकटों से मुक्त हो जाता है। वहीं, सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।
घर की उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र स्थापित करने से व्यक्ति के कारोबार में तेजी आती है। वहीं मार्केट से लिया गया कर्ज भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।
इन चीजों के अलावा घर की उत्तर दिशा में कभी भी जूते-चप्पल या डस्टबिन आदि नहीं रखने चाहिए। इससे कुबेर देवता नाराज हो सकते हैं और आपको नुकसान हो सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com