हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है और 10वें दिन पूजा करने के बाद गणेश जी का विसर्जन किया जाता है। इस दिन का विशेष महत्व होता है।
गणेश विसर्जन इस बार 06 सितंबर को होगा। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार लक्ष्मी नारायण जी संग शेषनाग की पूजा की जाती है। इससे घर में खुशहाली आती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें गणेश विसर्जन के दौरान दान करने से आपके घर में धन की वर्षा हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप गणेश विसर्जन के दिन हरी सब्जियों का दान करते हैं, तो इससे आपको बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा। इसके अलावा लिया गया कर्ज भी उतर जाएगा।
पान के पत्ते को मंदिरों में दान करने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। इसके अलावा घर में रखी धन की तिजोरी पैसों से भरी रहेगी और कभी खाली नहीं होगी।
जो जातक गणेश विसर्जन के दिन चावल करते हैं, तो इससे उनके जीवन में छाया घना अंधेरा उजाले में बदल सकता है। वहीं, दिन-रात तरक्की भी हो सकती है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर गणेश जी की कृपा बनी रहें, तो इसके लिए आपको गणेश विसर्जन के दिन चने की दाल दान करनी चाहिए।
जब भी आप गणेश विसर्जन के दौरान चीजों का दान करें, तो इस बात का ख्याल रखें कि आपके मन में किसी भी तरह का नकारात्मक भाव नहीं होना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com