17 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो चुका है, जो कि 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पितरों की शांति और खुश करने के लिए तर्पण, श्राद्ध, दान, पिंडदान किया जाता है। इससे पितरों को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।
वही हर घर में पितरों की तस्वीरें जरूर लगी होती है। इससे हमेशा पितरों के दर्शन, आशीर्वाद और उनकी छवि हमारे दिल में बनी रहती है।
वस्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर एक चीज का सही स्थान पर होना बेहद जरूरी हैं, अन्यथा इसके बुरे परिणाम होते हैं। ठीक इसी प्रकार घर में पितरों की तस्वीर भी सही जगह पर होनी चाहिए।
हमेशा पितरों की तस्वीर दक्षिण दिशा में ही लगानी चाहिए। इसके अलावा किसी भी दिशा में मृत लोगों की तस्वीर नहीं टांगनी चाहिए।
इसके साथ ही कभी भी किसी जिंदा व्यक्ति की फोटो के साथ पितरों की तस्वीर भूलकर भी न लगाएं। ऐसा करने से उस व्यक्ति की उम्र कम होती है।
कभी भी अपने पूर्वजों की तस्वीर बेडरूम और रसोई घर में नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में क्लेश बना रहने के साथ पितृ दोष लगता है।
पितरों की तस्वीर को कभी पूजा स्थल पर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में दिक्क़ते आने लगती हैं।